Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: छावनी क्षेत्र में नमो पार्क का लोकार्पण

मेरठ: छावनी क्षेत्र में नमो पार्क का लोकार्पण

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कैंट के पल्लवपुरम मंडल में नमो पार्क का लोकार्पण किया गया। भाजपा उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पार्क का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़े के दौरान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। यह पार्क स्थानीय नागरिकों के लिए मनोरंजन का स्थल बनेगा। साथ ही यह स्वास्थ्य और व्यायाम का केंद्र भी होगा। पार्क में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, मेरठ महानगर प्रभारी विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी मौजूद रहे। इसके अलावा मेरठ के महापौर हरिकांत अहलूवालिया, दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर और पल्लवपुरम मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता भी उपस्थित थे। मंडल महामंत्री दिनेश शर्मा, पार्षद विक्रांत ढाका और पल्लवपुरम मंडल के अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts