HomeAccident Newsअमृत-भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर मामा-भांजे की मौत

अमृत-भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर मामा-भांजे की मौत

-

सूरत से काम करके घर लौट रहे थे दोनों, बीमार भांजे को साथ ला रहे थे मामा


औरैया। के अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय शनिवार सुबह मामा-भांजे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों सूरत में काम करते थे गुरुवार को वहां से घर लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब 6:15 बजे हुआ। ट्रैक पार करते समय कानपुर की ओर जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरे।

घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने घटना की जानकारी जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। तालाशी में मिले पहचान पत्र के बाद परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों की शिनाख्त की। घटना जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग फाटक संख्या 13-बी की है।

फफूंद थाना के नगला रामलाल के रहने वाले राजू (32) सूरत में एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करते थे। राजू की तीन साल पहले ही नेहा (30) से शादी हुई थी। राजू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता जयवीर सिंह बाहर रहकर ट्रक चलाते हैं। उनका दो साल का एक बेटा कन्हैया है। शादी के बाद से ही राजू कमाने के लिए अपने मामा कृष्ण (35) के साथ कमाने के लिए सूरत चला गया था।

पुलिस के मुताबिक, राजू अपने मामा कृष्ण के साथ शुक्रवार को ट्रेन से अपने घर वापस आ रहा था। राजू की कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। इसलिए उसके मामा उसे छोड़ने के लिए साथ आ रहे थे। अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर दोनों मेमू ट्रेन से उतरे और ट्रैक पार करने लगे।

इतनी ही देर में दूसरे ट्रैक पर कानपुर की ओर जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस आ गई। दोनों उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। सूचना पर पहुंचे गैंगमैन ने रेलवे ट्रैक को क्लियर कराया।

वहीं, स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी जीआरपी फफूंद को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। तालाशी में मिले पहचान पत्र के बाद परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी। मृतकों की पहचान के लिए मौके पर पहुंचीं राजू की मां मीना देवी ने दोनों की शिनाख्त की। कृष्ण पांच भाइयों में सबसे बड़े थे और उनकी चार बहनें भी हैं।

जीआरपीएफ प्रभारी रामप्रकाश ने बताया दो लोगो के ट्रेन के चपेट में आने से मौत होने की सूचना मिली थीं। दोनों शवों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts