HomeCRIME NEWSमां होकर भी अच्छा-बुरा नहीं समझ पाई मुस्कान

मां होकर भी अच्छा-बुरा नहीं समझ पाई मुस्कान

-

मुस्कान के माता-पिता बोले, साहिल ने बेटी को नशे का आदी बनाया


शारदा रिपोर्टर मेरठ। नीला ड्रम हत्याकांड में जिला जज अरविंद कुमार मिश्र की अदालत में मुस्कान को मृत्युदंड की सजा सुनाए सुनाई गई। इसके बाद मुस्कान के माता-पिता ने कहा कि दामाद सौरभ राजपूत की हत्या के गम के कारण उन्होंने बेटी की पैरवी नहीं की।

उन्होंने आरोप लगाया कि साहिल शुक्ला ने मुस्कान को नशे का आदी बनाया और उसे अपने झांसे में लेकर सौरभ की हत्या के लिए उकसाया। साहिल मुस्कान को अपने झांसे में लेकर सौरभ की कमाई के रुपए खर्च कराता था। उसी रकम से वह कॉलेज की फीस भी भरता था।

प्रमोद और कविता रस्तोगी के मुताबिक,उन्होंने कहा कि साहिल को अपने परिवार से सहयोग नहीं मिलता था और उसे नानी के पास छोड़ दिया गया था। माता-पिता का आरोप है कि साहिल ने ही मुस्कान को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया, जहां आज उसे फांसी की सजा का सामना करना पड़ रहा है।

मुस्कान के माता-पिता ने कहा- उन्हें बेटी से शिकायत है कि एक बेटी की मां होने के बावजूद वह अपना अच्छा-बुरा नहीं समझ पाई। उसने साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी।

उन्होंने कहासौरभ हमेशा उनका सम्मान करता था। दामाद की हत्या का दुख इतना गहरा था कि वे मुस्कान के मुकदमे की पैरवी करने के लिए आगे नहीं आए।

प्रमोद और कविता रस्तोगी ने कहा कि उनके पास मुस्कान के मामले में हाईकोर्ट में अपील करने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। वहीं, जेल से खबरें आ रही हैं कि मुस्कान खाना तक नहीं खा रही है। उन्होंने कहा कि वे अपनी बेटी से मिलना भी चाहते हैं। मुस्कान की बेटी से मुलाकात के संबंध में उन्होंने बताया कि जेल से निर्देश मिलने के बाद उसे उसकी बेटी से मिलवाया जाएगा।

मुस्कान के माता-पिता के इन बयानों से साफ है कि वे एक ओर बेटी के कृत्य से नाराज हैं और दूसरी ओर उसकी मौजूदा स्थिति को लेकर चिंतित भी हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts