Homeदेशभाषा विवाद के बीच मनसे ने शुरू किया प्रदर्शन

भाषा विवाद के बीच मनसे ने शुरू किया प्रदर्शन

-

एजेंसी, मुंबई। हिंदी बनाम मराठी भाषा विवाद पर अभी-अभी मुंबई से बड़ी खबर आई है। मुंबई के मीरा रोड इलाके में मनसे के प्रोटेस्ट को लेकर बड़ा बवाल हुआ है। पुलिस ने मनसे के कई कार्यकतार्ओं को हिरासत में लिया है। बता दें कि मीरा रोड पर मनसे कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे कई मनसे कार्यकतार्ओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मनसे ने आज मीरा रोड इलाके में मराठी स्वाभिमान मोर्चा निकालने का ऐलान किया है, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है। पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बाद कुछ लोग छोटे-छोटे समूह में विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।

वहीं भाषा विवाद को लेकर मीरा रोड के व्यापारियों के खिलाफ मनसे के जवाबी विरोध प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा यह कहना गलत होगा कि हमने मीरा रोड पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी।

मैंने कमिश्नर से बात की है, जिन्होंने मुझे बताया कि पुलिस ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार नहीं किया है। उन्होंने एक बैठक की अनुमति मांगी थी। हम उन्हें वह अनुमति दे रहे थे, लेकिन वे उस मार्ग पर विरोध मार्च निकालना चाहते थे, जहां ऐसा करना संभव नहीं था।
हमने उनसे वैकल्पिक मार्ग लेने के लिए कहा, लेकिन वे इसके लिए सहमत नहीं हुए। यह कहना गलत होगा कि उन्हें अनुमति नहीं दी गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts