spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ के युवक-युवती ने गुरुग्राम में खाया जहर, युवक की मौत, लड़की...

मेरठ के युवक-युवती ने गुरुग्राम में खाया जहर, युवक की मौत, लड़की की हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस

-

  • युवक करता था गुरूग्राम में नौकरी, मिलने गई थी युवती, एक ही कमरे में रूके थे दोनों।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। हरियाणा के गुरुग्राम में एक कपल ने जहर निगल लिया। जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में लड़के की मौत हो गई। वहीं नाबालिग लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। लड़की को इलाज के लिए अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब अस्पताल ने लड़की के जहर निगलने को लेकर पुलिस को सूचना दी।

दोनों मूल रूप से मेरठ के रहने वाले हैं। लड़का गुरुग्राम में नौकरी करता है, जबकि लड़की उससे मिलने के लिए मेरठ से गुरुग्राम गई थी। शुरूआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। लड़का और लड़की के परिजनों को मेरठ से बुला लिया गया है। पुलिस का कहना है कि लड़की की हालत सुधरने के बाद इसके कारणों का पता चल सकेगा।

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक मेरठ का रहने वाला राजन (21) बादशाहपुर की मोगा कॉलोनी में रहता है। वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करता है। वह 20 मई को ही मेरठ से आया था। लड़की भी मेरठ की है। वह राजन से मिलना चाहती थी। इसलिए सोमवार, 26 मई को वह उससे मिलने के लिए गुरुग्राम पहुंच गई। वह दोनों मोगा कॉलोनी में उसके किराए के कमरे पर ही ठहरे थे।

सोमवार रात को ही दोनों ने अचानक जहर निगल लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों को पता चला। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। लोगों ने तुरंत दोनों को पार्क अस्पताल में भर्ती करा दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद दोनों का इलाज शुरू किया गया। हालांकि मंगलवार सुबह राजन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं लड़की की हालत भी नाजुक बनी हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल के कउव वार्ड में रखा गया है। हालांकि उसकी स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हो रहा। पुलिस को शक है कि उन्होंने जहर का हैवी डोज लिया है।
पार्क अस्पताल में लड़के की मौत और लड़की के गंभीर हालत में होने के बाद पुलिस तक मामला पहुंचा। जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस अस्पताल गई। वहां लड़के के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया। वहीं लड़की की हालत नाजुक होने की वजह से उसके बयान दर्ज नहीं किए जा सके।

परिजन व लड़की के बयान दर्ज करेंगे: गुरुग्राम पुलिस के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दी गई है। उनके गुरुग्राम पहुंचने पर बयान दर्ज किए जाएंगे। लड़की की हालत में सुधार होने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद सच्चाई का पता चल सकेगा। शुरूआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, लेकिन अभी दूसरी संभावनाओं को भी खारिज नहीं किया जा सकता।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts