Homeउत्तर प्रदेशMeerutमन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से मेरठ की खिलाड़ी बेटी प्रियंका...

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से मेरठ की खिलाड़ी बेटी प्रियंका गोस्वामी का संवाद

-

  • मन की बात कार्यक्रम,

  • प्रधानमंत्री से मेरठ की खिलाड़ी बेटी का संवाद।


शारदा न्यूज़, संवाददाता।


मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से मेरठ की खिलाड़ी बेटी का संवाद। बीस किलोमीटर पैदल चाल में टीम स्पर्धा में प्रियंका गोस्वामी ने जीता हैं कांस्य. ख़ुशी की लहर।

 

वेस्ट यूपी की एथलीट बेटियों ने कई बार फिर विदेशी धऱती पर भारत का तिरंगा शान से लहराया है।

यूपी के मेरठ की एथलीट बेटी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री से संवाद किया है। मन की बात कार्यक्रम में संवाद हुआ है। हाल ही में सम्पन्न हर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक जीतने को पीएम ने सराहा है।

बीस किलोमीटर पैदल चाल में टीम स्पर्धा में प्रियंका गोस्वामी ने जीता है कांस्य। प्रधानमंत्री से बात के बाद घर पर ख़ुशी की लहर है। मेरठ के माधवपुरम की रहने वाली हैं प्रियंका।

Olympic में भी हिस्सा ले चुकी हैं प्रियंका। प्रियंका के घर पर मेडल का जखीरा है। कामनवेल्थ गेम्स में भी पदक जीत चुकी हैं प्रियंका। प्रियंका ने पीएम से कहा वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स को olympic की तर्ज पर हुई ख्याति

आजकल बैंगलुरु में खेल की प्रैक्टिस कर रही हैं प्रियंका।

गौरतलब है कि मेरठ की माधवपुरम निवासी ओलम्पियन बेटी प्रियंका गोस्वामी ने चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में बीस किलोमीटर पैदल चाल में टीम के साथ कांस्य पदक जीता है। प्रियंका ने पूजा रावत मानसी नेगी और निकिता लांबा के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। प्रियंका ने इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। प्रियंका भी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं. कोच गौरव ने दोनों खिलाड़ियों को इस बेमिसाल उपलब्धि के लिए बधाई दी है। निश्चित तौर पर मेरठ को स्पोर्ट्स सिटी यूं ही नहीं कहा जाता है। यहां हर खेल में खिलाड़ी भारत को वैश्विक पटल पर गौरवान्वित कर रहे हैं।

प्रियंका ने 2023 में एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दस किलोमीटर पैदल चाल में रजत पदक, 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स दस किलोमीटर पैदल चाल में रजत पदक शामिल हैं। प्रियंका 2015 से लगातार पदक जीत रही हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts