Homeउत्तर प्रदेशMeerutप्रेमी से शादी की जिद पर अडी युवती थाने में किया हंगामा

प्रेमी से शादी की जिद पर अडी युवती थाने में किया हंगामा

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता।


मेरठ: घरवालों के विरोध को देखते हुए एक प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। लड़की के घरवालों ने लड़के से शादी से इन्कार कर दिया। इस बात पर लड़की ने थाने में हंगामा कर दिया। वह प्रेमी से ही शादी करने पर अड़ गई। मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है।

दरअसल शनिवार को लिसाड़ी गेट के एक कालोनी निवासी युवक अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। लड़की भी लिसाड़ी गेट क्षेत्र की एक कालोनी की रहने वाली है। लड़की के घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने शनिवार शाम प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में ले लिया और चौकी ले गई। इसकी जानकारी होने पर लड़के और लड़की के घरवाले भी समर गार्डन चौकी पहुंच गए। लड़के के घरवालों ने कहा कि लड़की बिरादरी की है, इसलिए उन्हें शादी करने में कोई ऐतराज नहीं हैं। इस पर लड़की के स्वजन ने आक्रोश जताते शादी कराने से इंकार कर दिया। इस पर लड़की ने प्रेमी से ही शादी करने का ऐलान कर दिया।

लड़की ने कहा कि करीब तीन माह से उन दोनों का संबंध है। देर रात तक पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी-प्रेमिका के घरवालों के बीच सुलह समझौते के प्रयास चल रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों में सुलह न होने पर लड़की या उसके घरवाले जो तहरीर देंगे उसके अनुसार मुकदमा कायम कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों के लोग थाने पर जमा हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts