Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: जाकिर कालोनी मकान हादसा, पीड़ित परिवार को सपाइयों ने दी सात...

मेरठ: जाकिर कालोनी मकान हादसा, पीड़ित परिवार को सपाइयों ने दी सात लाख की मदद

-

  • जाकिर कॉलोनी में मकान गिरने से मलबे में दबकर दस लोगों की हो गई थी मौत।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जाकिर कालोनी में हुए मकान हादसे में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पीड़ितों से मिलने पहुंचा। सपाइयों ने पीड़ितों को सात लाख रुपए की आर्थिक मदद की है। सपा पार्टी की तरफ पीड़ितों को पांच लाख रुपयों की मदद की गई है। वहीं महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने दो लाख रुपयों की निजी मदद की है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रतिनिधि मंडल को मेरठ जाकिर कालोनी में पीड़ितों से मिलने के लिए भेजा था। सपा विधायक आशु मलिक ने कहा कि ये बेहद दुखद घटना है इससे पूरा मेरठ नहीं जहां भी जिसने ये घटना सुनी है सभी दुखी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ितों से फोन पर भी बात की है। हमारा समाजवादी परिवार पहले दिन से ही पीड़ितों के साथ हैं। इनके दुख में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि आज हमारी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल यहां आया है। परिवार के दुख में हम उनके साथ है। पांच लाख रुपयों की मदद पार्टी की ओर से की गई है।

भविष्य में यदि सपा की सरकार आई, तो इस परिवार की और ज्यादा मदद की जाएगी। हमारे महानगर अध्यक्ष ने दो लाख रुपयों की मदद अपनी तरफ से की है।

विधायक ने कहा कि सरकार ने जो मदद की बात कही है वो इस परिवार के लिए पर्याप्त नहीं हैं। सरकार ने केवल आपदा के तहत मिलने वाला मुआवजा देने की बात कह दी है। जो गलत है। वर्तमान सरकार को प्रत्येक मृतक को कम से कम 20 लाख रुपए का मुआवजा देना चाहिए। हमारी पार्टी और हमारे लोग आगे भी हमेशा इस परिवार के साथ खड़े रहेंगे।

प्रतिनिधि मंडल में किठौर विधायक शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, सम्राट मलिक, गफ्फार अली, आरिफ मलिक, निजाम, अलाउद्दीन, हशमत चौधरी, माजिद, इकराम बालियान, मंजूर सैफी, सीमा राहुल मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts