शारदा रिपोर्टर मेरठ। गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार को गांधी आश्रम चौराहे के पास जादूगर के बाग में हिंदू संगठनों द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी गणमान्य लोगों ने यज्ञ में आहुति दी और मृतकों की आत्मा
की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
यज्ञ के दौरान भाजपा नेता आलोक सिसोदिया ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में ढाई सौ से ज्यादा लोगों की मृत्यु होना, मानव जीवन के लिए बेहद कष्टदायक समय है। उन्होंने कहा कि विमान का अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो जाना सभी को चौंकाने वाली घटना है, जिसको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि हम यज्ञ में आहुति डालकर ईश्वर से यह प्रार्थना करते हैं कि, विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करें और मृतकों को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दें।