HomeCRIME NEWSMeerut: महिला ने लगाया अपने सौतेले दामाद पर रेप के प्रयास का...

Meerut: महिला ने लगाया अपने सौतेले दामाद पर रेप के प्रयास का आरोप, एसएससी से शिकायत

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने सौतेले दामाद पर रेप के प्रयास का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत एसएसपी से की है। महिला का कहना है कि वह आरोपी पर कार्यवाही को लेकर भटक रही है लेकिन थाना पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने उसे जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

मोहल्ला पूर्व मुफ्तियान की रहने वाली एक महिला ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच कर बताया कि उसके पति ने दो शादी की हुई थी। महिला का कहना है कि कुछ समय पहले उसके पति की किसी बीमारी से मौत हो चुकी है। महिला ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी सौतन का दामाद उस पर गलत नजर रखता है और कितनी बार उसके साथ रेप का प्रयास कर चुका है। पीड़ित का आरोप है कि वह थाने के चक्कर काट कर थक चुकी हैं लेकिन थाना पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts