spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ: पति के अवैध संबंधों का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी,...

मेरठ: पति के अवैध संबंधों का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी, चाकू से किए ताबड़तोड़ हमले, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

-

  • पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई हैं,
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रशीद नगर में विवाहिता को अपने पति के अवैध संबंधों का विरोध करना उस समय भारी पड़ गया जब आरोपी पति ने पत्नी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले कर दिए, पति द्वारा हमले में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है और आरोपी की तलाश कर रही है। वही विवाहिता के मायके वालों ने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमे की मांग की है।

श्यामनगर की रहने वाली शालू का निकाह करीब 7 साल पहले रशीद नगर के रहने वाले सरताज के साथ हुआ था। महिला की दो बेटियां भी हैं। आरोप है कि शालू को पति सरताज के उसकी भाभी के साथ अवैध संबंधों की जानकारी शालू को मिल गई। शालू ने अपने पति सरताज का विरोध किया। तो आरोपी ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

आरोपी पति के हमले में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी सरताज ने शालू के मायके वालों को फोन कर बताया कि मैंने पत्नी शालू को मौत के घाट उतार दिया है उसे उठाकर ले जाओ। विवाहित मायके वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शालू को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वही विवाहिता के मायके वालों ने आरोपी सरताज के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमे की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts