HomemausamMeerut Weather News: सूरज ने फिर दिखाया तेवर, सुबह से ही उमस...

Meerut Weather News: सूरज ने फिर दिखाया तेवर, सुबह से ही उमस के साथ बढ़ी गर्मी

-

– 41 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, लू भी फिर से परेशानी बढ़ाएगी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शनिवार को सुबह से ही मौसम चटक धूप के साथ मौसम साफ रहा। तेज धूप के कारण गर्मी का असर दिखा और दिन चढ़ने के साथ तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से लेकर 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

 

 

दिन के समय तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद जताई गई है, हालांकि ये हवाएं गर्मी से राहत देने के बजाय और अधिक तपिश बढ़ रही है। मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना बेहद कम है। ऐसे में लोगों को दिन के समय घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर के समय धूप सबसे ज्यादा तीखी रहेगी, जिससे लू जैसे हालात भी बन सकते हैं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास तौर पर धूप से बचने की जरूरत है। पानी की कमी से बचने के लिए अधिक मात्रा में तरल पदार्थ लेने की सलाह दी गई है। शाम के समय तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, जिससे कुछ राहत महसूस होगी, लेकिन गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं होगा। अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

अस्पतालों में हीटस्ट्रोक वार्ड: बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल, मेडिकल और प्राइवेट अस्पतालों में भी हीट स्ट्रोक वार्ड बनाए गए हैं। जहां लू से ग्रस्त मरीजों को विशेष सुविधा दी जा रही है। इसके साथ साथ अन्य जगहों पर भी गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंजजाम किए गए हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts