Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut Father Murder case: बेटे ने ही गोली मारकर की थी पिता...

Meerut Father Murder case: बेटे ने ही गोली मारकर की थी पिता की हत्या, पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

-

– जमीन के पैसों को लेकर हुआ था विवाद।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के रसूलपुर धौलड़ी गांव में बेटे ने ही पिता की गोली मारकर हत्या किया। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और रणनीतिक प्रयासों से आरोपी को दबोच लिया गया, जिससे ग्रामीणों में राहत की भावना भी देखी जा रही है।

 

 

जानकारी के अनुसार गांव निवासी एजाज (75) की उनके ही बेटे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुरूआती जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद और जमीन से जुड़े मसले इस हत्याकांड की मुख्य वजह थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिससे गांव में दहशत फैल गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया। इन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और मोबाइल लोकेशन, मुखबिर तंत्र व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। अंतत: पुलिस ने उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी पुत्र ने अपने पिता की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से पारिवारिक तनाव और संपत्ति विवाद से परेशान था, जिसके चलते उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद मृतक एजाज का अंतिम संस्कार कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच कराया गया। इस दौरान सिवाल खास चौकी इंचार्ज नितिन कुमार सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे गांव को सुरक्षा घेरे में रखा गया। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी गई। प्रशासन ने किसी भी प्रकार की अफवाह को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती।

इस हृदयविदारक घटना से ग्रामीणों में जहां आक्रोश था, वहीं आरोपी की जल्द गिरफ्तारी से राहत भी महसूस की गई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर एक सराहनीय उदाहरण पेश किया है।

क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार ने जानी थाना पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने बेहद कम समय में आरोपी को गिरफ्तार कर उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts