spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSMeerut: बाइक सवार द्वारा महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, आरोपी की...

Meerut: बाइक सवार द्वारा महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में एक बाइक सवार मनचले ने सरेराह महिला से छेड़छाड़ कर दी। आरोपी मनचले के द्वारा छेड़छाड़ की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीसीटीवी वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सोमवार को लिसाड़ी गेट के अहमदनगर से एक बाइक सवार मनचले द्वारा बुर्का पहने महिला के साथ छेड़छाड़ करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर का बताया जा रहा है। मनचला युवक महिला के साथ सरेराह छेड़छाड़ करता है और महिला के विरोध करने पर फरार हो जाता है।

पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि ऐसे आरोपियों को किसी भी कीमत पर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने थाना पुलिस को जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts