शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में एक बाइक सवार मनचले ने सरेराह महिला से छेड़छाड़ कर दी। आरोपी मनचले के द्वारा छेड़छाड़ की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीसीटीवी वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सोमवार को लिसाड़ी गेट के अहमदनगर से एक बाइक सवार मनचले द्वारा बुर्का पहने महिला के साथ छेड़छाड़ करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर का बताया जा रहा है। मनचला युवक महिला के साथ सरेराह छेड़छाड़ करता है और महिला के विरोध करने पर फरार हो जाता है।
पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि ऐसे आरोपियों को किसी भी कीमत पर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने थाना पुलिस को जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया है।