HomeCRIME NEWSMeerut: दो सगी बहन संदिग्ध परिस्थितियों में गायब, अनहोनी की आशंका, तलाश...

Meerut: दो सगी बहन संदिग्ध परिस्थितियों में गायब, अनहोनी की आशंका, तलाश में जुटी पुलिस

-

  • परिवार में मचा कोहराम।
  • तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र से दो सगी बहन संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। काफी तलाशने के बाद भी दोनों के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर उनके परिवार वालों ने अनहोनी की आशंका के चलते तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

खबर फटाफट: 6 May 2025 | News Bulletin || Sharda Express

Video News | sharda express

शौकीन गार्डन की रहने वाली अंजुम का कहना है कि वह सोमवार रात में अपनी बीमार नंद को देखने के लिए नौचंदी थाना क्षेत्र के दवाईनगर गई थी। इस दौरान अंजुम की तीन बेटी 22 साल की मंतशा, 17 साल की आलिया और 9 साल की अल्विया घर पर अकेली थी।

अंजुम का आरोप है कि जब वह रात में अपने घर पहुंची तो उसकी दोनों बड़ी बेटी गायब थी उसने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिल पाई।

अंजुम का कहना है कि उसकी बेटियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई हैं। दोनों की काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली जिसके बाद अंजुम और उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। उन्होंने थाने पहुंचकर दोनों बेटियों के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts