spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ: काशी टोल प्लाजा पर युवक को गोली मारने वाले बना रहे...

मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर युवक को गोली मारने वाले बना रहे समझौते का दबाव, पीड़ित परिवार ने की एसएसपी से शिकायत

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र स्थित गांव भुड़भराल के रहने वाले दर्जनों लोग शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 16 जून को काशी टोल प्लाजा पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने वाले आरोपी और उनके परिवार वाले मामले में समझौते का दबाव बना रहे हैं और समझौता न करने पर उन्हें परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, पीड़ित लोगों ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि आरोपियों ने समझौता न करने पर उनके बच्चों के अपहरण की भी धमकी दी है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने उन्हें जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

परतापुर थाना क्षेत्र स्थित काशी टोल प्लाजा पर अमरीश ने अपने साथी कपिल व राहुल और अन्य साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते गांव भुड़भराल के रहने वाले नितिन विकल् तुषार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थी। जिसमें नितिन और विकल घायल हो गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज कर पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा कायम कर लिया था। हमले के मुख्य आरोपी अवनीश ने 23 जून को कोर्ट में सिलेंडर कर दिया था। जहां वकीलों और पीड़ित परिवार ने उसकी पिटाई कर दी थी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था।

पीड़ित परिवार शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। जहां उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि आरोपियों के परिवार वाले उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं और समझौता न करने पर उनके बच्चों का अपहरण कर हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार वालों ने मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए उन्हें शिकायत पत्र दिया है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने मामले की जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts