Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: गलियों में भी लगा जाम, निकलने में सुबह से हो गई...

मेरठ: गलियों में भी लगा जाम, निकलने में सुबह से हो गई शाम

-

– भूमिया पुल पर रूट डायवर्जन बना शहर के लोगों के लिए आफत।


शारदा न्यूज। रिपोर्टर |

मेरठ। शहर में इस समय नगर निगम द्वारा सीसी रोड बनाने का काम चल रहा है। हाल ही में भूमिया पुल से गोलाकुआं तक सड़क निर्माण शुरू होने के कारण रूट डायवर्जन किया गया है। जिसके कारण सुबह से रात तक गलियों में भी जाम की स्थिति बनी रहती है।

हापुड़ अड्डा चौराहा से भूमियापुल, लिसाड़ी रोड और ब्रहमपुरी शारदा रोड जाने वाले मार्ग पर हर बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। यह मार्ग हमेशा ही शहर के सबसे ज्यादा व्यस्त मार्ग में शुमार है। पिछले काफी समय से हापुड़ अड्डा चौराहा से लेकर भूमियापुल और भुमिया पुल से शारदा रोड तक का मार्ग बेहद खराब स्थिति में है। क्योंकि यहां से रात को भारी वाहन भी गुजरते हैं। अब नगर निगम पहले फेज में भूमिया पुल से गोला कुंआ तक का निर्माण कर रहा है।

 

 

इस निर्माण के चलते दो दिन पहले रूट डायवर्ट करते हुए भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन इन भारी वाहनों को शुरूआत में ही रोकने के लिए कोई पुलिस कर्मी तैनात नहीं है। जिस कारण वाहन आगे आकर रास्ता बंद देखकर गलियों में घुस जाते हैं। ऐसे में दोपहिया वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है।

इसी के चलते लोग भारी जाम से जूझ रहे हैं। हाल ये है कि दस मिनट का रास्ता तय करने में दो घंटे तक लग रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts