HomeCRIME NEWSमेरठ: पुलिस कर्मियों से बोला पीड़ित पति, साहब मेरी पत्नी और बच्चों...

मेरठ: पुलिस कर्मियों से बोला पीड़ित पति, साहब मेरी पत्नी और बच्चों को प्रेमी ले गया है, वापस दिला दो याद आ रही..

-

  • पुलिस कर्मियों से बोला पीड़ित पति,
  • साहब मेरी पत्नी और बच्चों को प्रेमी ले गया है,
  • वापस दिला दो याद आ रही..

शारदा न्यूज़, संवाददाता।

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र ग्राम निवासी एक विवाहिता अपने बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति घर पहुंचा और पत्नी के न मिलने पर पत्नी की तलाश में भटकने लगा तभी पति के फोन पर एक युवक ने फोन कर पत्नी की तलाश नहीं करने की हिदायत देते हुए कहा कि अगर अपनी पत्नी की तलाश करेगा तो तेरे बच्चों की हत्या कर दूंगा। जिसके बाद पीड़ित पति थाने पहुंचा और आरोपी प्रेमी से अपनी पत्नी वापस दिलाने की गुहार लगाई।

ग्राम लिसाड़ी के रहने वाले टीपू पुत्र रहमान ने बताया कि उसकी शादी करीब 5 वर्ष पूर्व श्यामनगर की रहने वाली शबा के साथ हुई थी।

टीपू ने बताया कि उसके दो बच्चे भी हैं। पीड़ित का आरोप है कि शुक्रवार को वह अपने काम पर चला गया था इसी दौरान उसकी पत्नी शबा दोनों बच्चों को लेकर अपने अज्ञात प्रेमी के साथ चली गई। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे जब वह अपने घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी। वह पत्नी को तलाश रहा था कि तभी उसके फोन पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया फोन करने वाले आरोपी ने टीपू को पत्नी की तलाश करने पर उसके दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद शुक्रवार देर रात्रि करीब 1 बजे पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर देकर पुलिस कर्मियों से बोला साहब मेरी पत्नी और बच्चे मुझे दिला दो पत्नी की याद सता रही है मैं अपनी पत्नी और बच्चों के बिना नहीं रह सकता।

थाना पुलिस ने पीड़ित से तहरीर ले ली है और जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts