Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: भूतपूर्व सैनिक की समस्या का जल्द निस्तारण किया जाये, डीएम की...

मेरठ: भूतपूर्व सैनिक की समस्या का जल्द निस्तारण किया जाये, डीएम की अध्यक्षता में हुई सैनिक बंधु की बैठक

-

मेरठ: भूतपूर्व सैनिक की समस्या का जल्द निस्तारण किया जाये,  डीएम की अध्यक्षता में हुई सैनिक बंधु की बैठक

  • भूतपूर्व सैनिक की समस्या का जल्द निस्तारण किया जाये।

  •  डीएम की अध्यक्षता में हुई सैनिक बंधु की बैठक।


शारदा न्यूज़, संवाददाता।

please subscribe SHARDA NEWS youtube channel

youtube.com/@SHARDA_NEWS


मेरठ। आज जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में जमीन से सम्बंधित 32 शिकायते रही है जिसमें से 14 शिकायतो का निष्कर्ष निकाला जा चुका है और पुलिस से सम्ंबधित 80 शिकायते रही, जिसमें से 60 शिकायते लंबित है और 20 शिकायतों का निष्कर्ष निकाला जा चुका है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलो में मात्र मेरठ ही ऐसा जिला है जहां सैनिक बन्धु बैठक हर महीने की जा रही है, और भूतपूर्व सैनिको एवं उनके शहीद आश्रितो की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। पुलिस विभाग भी अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रहा है कि समस्याओ का समाधान एक निर्धारित समय मे हो सके।

 

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मेरठ (आईएन) राकेश शुक्ला (अप्रा) ने बताया कि भूतपूर्व सैनिक बहुत आशा लेकर इस उम्मीद से बैठक में भाग लेते है कि उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जायेगा। शहीदो के परिजनों ने एक बार फिर अपने शहीदो के नाम पर सरकार द्वारा किये गये वादो को जल्द पूरा करने का निवेदन किया।

बैठक के अन्त में जिलाधिकारी ने कहा की वे भूतपूर्व सैनिको की समस्याओ का जल्द निस्तारण का प्रयास करेंगे। ब्रिगेडियर रणवीर सिंह वीर चक्र ने जिलाधिकारी का आभार प्रकट करते हुए बताया कि भूतपूर्व सैनिक की समस्याओ को गंम्भीरता से लेते हुए प्रशासन जल्द से जल्द कारवाही करें।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर रणवीर सिंह वीर चक्र उप-अध्याय जिला सैनिक बोर्ड और कर्नल डी.एस.वर्मा ,कर्नल वेटरन्स भी उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts