Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: रजवाहा की पटरी टूटी, आबादी तक पहुंचा पानी

मेरठ: रजवाहा की पटरी टूटी, आबादी तक पहुंचा पानी

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। करनावल कस्बे के जंगल में सोमवार शाम को सलावा राइट रजवाहा की पटरी टूट गई। टूटी पटरी के कारण खेतों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, रजवाहे का पानी करनावल की आबादी तक पहुंच गया।

सोमवार दिन में भारी बरसात के बाद रजवाहे की पटरी टूट गई। रजवाहे का पानी खेतों में घुस गया। पानी से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। खेतों में खड़ा पानी किसानों के लिए चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। पानी के कारण धान, ज्वार और हरे चारे की अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

करनावल में रजवाहे का पानी घरों तक पहुंचने से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल बन गया है। चेयरमैन लोकेंद्र कुमार ने सिंचाई विभाग को जानकारी देकर रजवाहे के पानी को बंद कराया। किसानों ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रजवाहे की मरम्मत की मांग की है, जिससे आने वाले समय में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। विनय त्यागी ने बताया कि सूचना मिलने पर ऊपरी गंग नहर से रजवाहे का पानी बंद करा दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts