– तीन दिन पहले सीओ ने हटवाया था, उसके बाद भी महिलाओं का प्रदर्शन जारी।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। शास्त्री नगर स्थित सेक्टर 2 में चल रहे महिलाओं के धरना प्रदर्शन में से तीन दिन पहले सीओ सिविल लाइन शुचिता सिंह ने टेंट हटवा दिया था। उन्होने महिलाओं को बताया था कि बाजार से ही किसी ने शिकायत की है कि टेंट के कारण परेशानी हो रही है। इसके बाद महिलाओं ने बिना टेंट के ही धरना शुरू कर दिया था।

मंगलवार शाम को महिलाएं घर लौट गई तो देर रात सेक्टर 2 के नए अध्यक्ष अर्पित मोगा द्वारा फिर से महिलाओं के लिए सड़क पर टेंट लगा दिया गया। इसके बाद महिलाओं ने आज इस टेंट के नीचे दोबारा अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पहली बार जब टेंट हटाया गया था तो यही कारण बताया था कि सड़क पर आवागमन इससे बाधित होता है। लेकिन इस बार जो टेंट लगाया गया है वह सड़क पर नहीं है। टेंट की केवल छत बांधी गई है, जिसको दोनों और मकान की ग्रिल से बांध दिया गया है ताकि धूप ना आए। हालांकि नीचे दोनों ओर से टेंट खुला है, और महिलाएं भी उसी के नीचे सड़क के किनारे बैठी हुई है।
सेक्टर 2 में धरने पर बैठी महिलाओं की संख्या पहले की अपेक्षा में कम होती जा रही थी , कुछ लोगों का कहना है कि आपसी गुटबाजी के कारण कुछ लोगों ने इस धरने से दूरी बना ली है। लेकिन टेंट लगने के बाद फिर से महिलाओं की संख्श बढ़ गई और प्रदर्शन शुरू हो गया।
सोशल मीडिया पर भी तंज: शास्त्रीनगर में सेक्टर 2 के धरने को लेकर और पहले हुई।
शिकायत के बाद हेट टेंट को लेकर भी एक राजनीति चल रही है। जिसमें इसका जिम्मेदार लोग एक दूसरे को ठहरा रहे हैं। वहीं महिलाओं का कहना है कि यह लड़ाई सड़क पर बैठकर हम सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि पूरे बाजार के घर व्यापार के लिए लड़ रहे हैं। ऐसे में भी कुछ लोग हमारे ही बीच रहकर शिकायत कर रहे हैं जबकि उनके भी मकान दुकान इस कार्रवाई के अंतर्गत आ रहे हैं ,फिर भी वह ऐसा कर रहे हैं।
सेक्टर 4 में हनुमान चालीसा
सेक्टर 4 की महिलाएं रोजाना पूजा पाठ के साथ भगवान से प्रार्थना करती हुई अपना धरना शुरू करती हैं। जहां वह एक और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रही है तो वहीं भगवान से भी प्रार्थना कर रही है कि उनके मकानों को बचाया जा सके।
खत्म करने की घोषणा
सेक्टर 2 में टेंट हटने के बाद महिलाओं ने शाम को प्रेस वार्ता कर धरना खत्म करने की भी घोषणा की थी, लेकिन उसके बाद अगले दिन धरना फिर शुरू हुआ। जिसमें महिलाओं ने कहा कि यह सिर्फ उन्होंने इस बात से आहत होकर बोल दिया था कि किसी अपने नहीं टेंट हटाने की शिकायत की थी। धरना प्रदर्शन जब तक जारी रहेगा जब तक उन्हें अपनी मांगों को लेकर लिखित आश्वासन नहीं मिलता है।

