Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: कबाड़ी की दुकान में अचानक विस्फोट, एक की मौत, दो घायल,...

मेरठ: कबाड़ी की दुकान में अचानक विस्फोट, एक की मौत, दो घायल, मचा हड़कंप

-

  • गंगानगर स्थित एक गांव में कबाड़ी की दुकान में विस्फोट, एक की मौत, दो घायल,
  • पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अमहेड़ा में सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक कबाड़ी की दुकान में अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भेज दिया है। वही फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

 

Big News Meerut / बड़ा हादसा: कबाड़ी की दुकान में विस्फोट, मचा हड़कंप | Video || sharda news

 

जानकारी के अनुसार कबाड़ी की दुकान में कबाड़ी कबाड़े को कूट रहा था। इसी दौरान दुकान में विस्फोट हो गया।

 

 

गंगानगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमहेड़ा में कबाड़ी की दुकान के अंदर विस्फोट होने से ‘मीरापुर मुजफ्फरनगर निवासी कबाड़ी तौसीफ’ की मौत हो गई है।

वही दुकान के सामने से गुजर रहा एक स्कूटी सवार फौजी भी घायल हो गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल फौजी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही एक और अन्य युवक के झुलसने की जानकारी मिली है। लेकिन उसे पुलिस के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने किसी अस्पताल में भर्ती कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Related articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts