शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना नगर के छावनी क्षेत्र में जल्द ही नई पुलिस चौकी का निर्माण होगा। एसएसपी विपिन टाडा ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इंस्पेक्टर सरधना को चौकी निर्माण और पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की अस्थाई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि छावनी क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से अपराध बढ़ा है। इसलिए उच्चाधिकारियों से नई चौकी की मांग की गई थी। नई चौकी के अधीन नवाब गढ़ी गांव, छावनी मोहल्ला और ईसायन मोहल्ला आएंगे। साथ ही साशी कॉलोनी, नंगला आर्डर रोड नई बस्ती भी इसके क्षेत्र में शामिल होंगे। स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को एसएसपी ने स्वीकार किया है।
चौकी के लिए जल्द ही स्थान चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। पुलिस कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी। इस नई चौकी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी।