spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, January 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: शहर के लोगों के लिए खुशखबरी, करोड़ों रुपए के बजट से...

Meerut: शहर के लोगों के लिए खुशखबरी, करोड़ों रुपए के बजट से सुधरेगी संजय वन की व्यवस्थाएं

- शुभारंभ के दौरान ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि, दिल्ली रोड और रैपिड रेल स्टेशन के निकट होने के कारण संजय वन का सुंदरीकरण क्षेत्रीय विकास में योगदान करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे का आभार व्यक्त किया।

-

  • ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने संजय वन के सुंदरीकरण कार्य का किया शुभारंभ।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। शहर के लोगों के लिए खुशखबरी यह है कि, अब संजय वन का सुंदरीकरण हो जा रहा है। सोमवार को ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर दिल्ली रोड स्थित संजय वन पहुंचे और विधि विधान से पूजा-अर्चना कर संजय वन के विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

ऊर्जा राज्य मंत्री डा सोमेंद्र तोमर सोमवार सुबह 10 बजे दिल्ली रोड़ स्थित संजय वन पहुंचे और यहां 1.77 करोड़ रुपए से होने वाले विकास कार्यों का पूजन किया। बता दें कि, दिल्ली रोड स्थित संजय वन 38 एकड़ में फैला हुआ है। इस योजना के अंतर्गत संजय वन में वॉकिंग ट्रैक, घूमने के लिए पार्क, झूले, अत्याधुनिक कैंटीन आदि काम होंगे। इसके आसपास शताब्दीनगर, रिठानी, मोहकमपुर, न्यू शंभूनगर, राजकमल एन्क्लेव, सरस्वती लोक, सुपरटेक ग्रीन विलेज, सुपरटेक पामग्रीन, अराध्या हाइट्स, अल्पाइन हाइट्स, पर्ल रेजीडेंसी समेत कई सोसाइटी हैं। यहां रहने वाले काफी लोग सुबह शाम सैर के लिए संजय वन जाते हैं।

 

 

हालांकि, फिलहाल अभी यहां की हालात खराब है। इसमें बंद पड़े झरने, आगंतुक कक्ष, वाच टावर, कैंटीन, वॉकिंग ट्रैक बदहाल हैं। संजय वन ईको टूरिस्ट और प्रकृति प्रेमियों को आकर्षिक करने की क्षमता रखता है। इन सभी की पुर्नस्थापना कर मेडा द्वारा जारी किए गए आठ करोड़ रुपये के बजट से संवारा जाएगा। सोमवार को संजय वन पहुंचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने 1.77 करोड़ रुपये के कार्यों का पूजन किया।

इस दौरान डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि वॉकिंग ट्रैक, साइकिल ट्रैक, प्राकृतिक पगडंडी, कैफेटेरिया, दो पार्क, एक तालाब जिसमें बोटिंग की व्यवस्था आदि के काम कराए जाएंगे। दरअसल, दिल्ली रोड व रैपिड रेल स्टेशन शताब्दीनगर के सटा होने के कारण यहां लोगों का काफी आना-जाना रहेगा। दिल्ली रोड स्थित संजय वन का कायाकल्प होने जा रहा है।

सोमवार को प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने सोमवार को विकास कार्यों और सुंदरीकरण का शुभारंभ किया। 12 एकड़ क्षेत्र में फैले संजय वन में 70 से अधिक पक्षी प्रजातियां और विभिन्न वन्यजीव निवास करते हैं। इस परियोजना पर 8 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें वॉकिंग ट्रैक, साइकिल ट्रैक और कैफेटेरिया बनाए जाएंगे। दो पार्कों का सुंदरीकरण किया जाएगा। बोटिंग के लिए तालाब का निर्माण होगा। यहां 65 फीट ऊंचा वॉच टावर कारगिल शहीद मनोज तलवार को समर्पित किया जाएगा।

शुभारंभ के दौरान ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि, दिल्ली रोड और रैपिड रेल स्टेशन के निकट होने के कारण संजय वन का सुंदरीकरण क्षेत्रीय विकास में योगदान करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, इस परियोजना से संजय वन को एक प्रमुख पर्यटन स्थल और शहरी हरियाली का केंद्र बनाया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts