HomeCRIME NEWSमेरठ: लिसाड़ी गेट में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस...

मेरठ: लिसाड़ी गेट में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मंगलवार को अपने भाई के साथ जा रही 6 वर्ष की बच्ची के साथ लिसाड़ी गेट के ही रहने वाले अधेड़ आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी ने बच्ची के भाई को सामान लाने के बहाने भेज दिया और बच्ची के साथ घटना कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

घटना मंगलवार की है जानकारी के अनुसार एक 6 वर्ष की बच्ची अपने भाई के साथ पड़ोस के घर में जा रही थी। इसी दौरान निकट की ही कॉलोनी के रहने वाले अधेड़ ने बच्ची के भाई को दुकान से सामान लाने का लालच देकर भेज दिया। और बच्ची को बहला फुसला कर एक अंजान स्थान पर ले गया। आरोपी ने बच्ची के साथ और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची के परिवार वाले उसे थाना लेकर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts