HomeHealth newsमेरठ: मेडिकल में रक्त वीरांगना सम्मान समारोह आयोजित

मेरठ: मेडिकल में रक्त वीरांगना सम्मान समारोह आयोजित

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। मेडिकल कालेज मेरठ में शनिवार को रक्त वीरांगना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

मेडिकल कालेज के मीडिया प्रभारी डा वी डी पाण्डेय ने बताया कि आज दिनांक 18 नवंबर को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस की पूर्व संध्या के शुभ अवसर पर रक्त कोष मेडिकल कॉलेज मेरठ को रक्त दान करने वाली तथा सरकारी एवम गैर सरकारी संस्थाओं – ब्लड टू डोनेट मेरठ, डेरा सच्चा सौदा मेरठ, मिशन वंदे भारत मुजफ्फरनगर आदि के माध्यम से रक्त कोश मेडिकल कालेज मेरठ को रक्त दान करने वाली रक्त वीरांगनाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डा आर सी गुप्ता रहे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सीमा सिंह रहीं।

 

 

रक्त कोष मेडिकल कालेज मेरठ की प्रभारी अधिकारी डा प्रिया गुप्ता ने बताया कि लगातार मेडिकल कालेज रक्त कोष को रक्त दान में सहयोग करने वाली संस्थाओ ब्लड टू डोनेट मेरठ, डेरा सच्चा सौदा मेरठ, मिशन वंदे भारत मुजफ्फरनगर का आभार व्यक्त किया।

डा प्रिया ने बताया कि कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सीमा सिंह मुजफ्फरनगर की रहने वाली है तथा पेशे एक शिक्षिका हैं, उनका बल्ड ग्रुप ए बी निगेटिव है उन्होंने अब तक कुल 15 बार रक्त दान किया है। आज के कार्यक्रम में कुल 20 रक्त विरांगनाओं को सम्मानित किया गया जिन्होने लगातार कई बार रक्त दान किया है।

 

विशिष्ठ अतिथि सीमा सिंह ने कहा कि मैने मिशन वंदे मातरम, मुजफ्फरनगर संथा के सहयोग से लगातार 15 बार रक्त दान किया है और आगे भी करती रहूंगी। मैं समाज में रक्त दान के लिए जनजागरुकता अभियान भी चलाती हूं। मेडिकल कालेज मेरठ की इस अनूठी पहल रक्त वीरांगना सम्मान समारोह में सम्मानित हो कर हर्षित हूं तथा अब दुगने उत्साह से मानवता के कल्याण के कार्य को करती रहूंगी।

 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने कहा कि मेडिकल कालेज प्रशासन रक्त कोष मेडिकल कॉलेज मेरठ के लिए रक्त दान कराने वाली सरकारी एवम गैर सरकारी संस्थाओं का आभारी है। डा गुप्ता ने सभी रक्त विरांगनाओं का भी आभार व्यक्त किया तथा प्रसस्थि पत्र एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

डा गुप्ता ने यह भी कहा कि समाजिक रूढ़िवादिता को त्याग कर महिलाओं ने बढ़चढ़ कर लगातार कई कई बार रक्त दान किया है मेडिकल कालेज मेरठ इनका सदा आभारी रहेंगा।

 

इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक डा एस एम लाल, डा प्रीती राठी, डा प्रीती सिंह, डा गौरव गुप्ता, डा नेहा सिंह, डा अमरेंद्र चौधरी, डा वीर करुणा, डा अंशु सिंह, रक्त कोश की पूरी टीम, छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts