Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: आवारा कुत्तों और बंदरों को लेकर किया प्रदर्शन

मेरठ: आवारा कुत्तों और बंदरों को लेकर किया प्रदर्शन

-

– हिंदू वीर सेना के कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन।


शारदा न्यूज़, मेरठ। हिन्दू वीर सेना मेरठ ईकाई ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया कि शहर में आवारा कुत्तों और बन्दरों का आतंक चरम सीमा पर है। इनके हमलों का शिकार आम आदमी वृद्ध महिला व बच्चे हो रहे हैं। कोई दिन ऐसा नहीं है कि कुत्तों और बंदरों के काटने की घटना न हो रही हो। आम नागरिक भय के माहौल से जीने को विवश हो रहा है। इनके हमलों के शिकार हुए लोगो की, बच्चों की मृत्यु भी हो रही है।

पूरा शहर आवारा कुत्तों व बंदरों की गिरफ्त में है। बच्चें घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हंै। लोगो ने अपने घरों की छतो पर जाना बंद कर दिया है। ऐसा लगता है कि मेरठ में कर्फ्यू सा लगा हुआ है। इतनी घटनाए होने के बावजूद भी हमारा प्रशासन कुम्भकर्णी नींद में सो रहा है, शायद अभी और हादसों, मौतों का इंतजार है। बस खाना पूर्ति हो रही है नगर निगम ने गेंद वन विभाग के पाले में बाल रखी है। दिखाने को एक टीम गठित की गयी है, जो खूंखार बदरों वाले क्षेत्रों को चिन्हित करेगी यह प्रर्याप्त कार्यवाही नहीं है। मेरठ की जनता ठोस कार्यवाही चाहती है जनता में भारी आकोश है और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है।

हिन्दू वीर सेना मांग करती है कि बन्दरों को पकड़ने के लिये जगह-जगह पिंजरे लगाये जायें तथा आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिये कुत्ता पकड़ने वाली गाडी व टीम क्षेत्रों में लगायी जाये केवल नरबन्दी ही काफी नहीं है। तथा उक्त जानवरों को पकड़कर शहर से बाहर जगलो में छोडा जाये। यदि उक्षा मांगो पर शिघ्र अति शिघ्र कार्यवाही न की गयी तो संगठन आंदोलन चलाने को विवश होगा।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जयपालसिंह राठौर, प्रदेश प्रभारी पंकज खटीक, रुपेश प्रजापति, जितेंद्र गुप्ता, भास्कर गर्ग, रजत पालीवाल, विशाल, ऋषि, सुभाष गुप्ता सौरभ आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts