HomeCRIME NEWSमेरठ: बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश घायल

मेरठ: बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश घायल

-

  • लूट के बाद बैंक कर्मचारियों को गोली मारने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़,
  •  पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल, एक फरार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक बैंक कर्मचारी को तीन बदमाशों ने लूट के बाद गोली मार दी। बैंक कर्मचारी अपनी बाइक से शुक्रवार देर रात करीब 1:00 बजे अपने घर जा रहे थे तभी बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बैंक कर्मी से 10 हजार तीन सो रुपए लूट के बाद गोली मार दी हाथ में गोली लगने से बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने बैंक कर्मी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया शनिवार सुबह करीब 5:00 बजे जागृति विहार में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई पुलिस की गोली लगने से तो बदमाश घायल हो गए वहीं तीसरा बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

जयप्रकाश परतापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और वह एक बैंक में कर्मचारी है, जयप्रकाश शुक्रवार देर रात करीब एक बजे मोटरसाइकिल से लोहियानगर क्षेत्र होते हुए अपने घर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार जब बैंक कर्मी लोहियानगर क्षेत्र के गांव चंदौडी के पास पहुंचे तभी उन्हें तीन बदमाशों ने रोक लिया और बदमाशों ने बैंक कर्मी से 10 हजार तीन सो रुपए लूट लिए बैंक कर्मी से लूट के बाद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली बैंक कर्मी के हाथ में लगी इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलने पर लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल बैंक कर्मचारियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी।

पुलिस बदमाशों का पीछा करते हुए मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित जागृति विहार पहुंच गई जहां पुलिस ने भाग रहे बदमाशों को ललकारा इस दौरान पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी जवाबी फायरिंग में लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रहने वाले बदमाश अमन पुत्र अकरम और शमी पुत्र नियम पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। वही मौके का फायदा उठाकर बदमाशों का एक साथी फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है पुलिस ने बदमाशों को उपचार के लिए मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया है और उनके आपराधिक इतिहास खागल रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts