HomeCRIME NEWSमेरठ: पुलिस ने चार मोबाइल लुटेरे पकड़े, होंगे कई खुलासे

मेरठ: पुलिस ने चार मोबाइल लुटेरे पकड़े, होंगे कई खुलासे

-

शारदा न्यूज, मेरठ। शहर में लगातार बढ़ रही मोबाइल लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार चैकिंग अभियान चला रही है। इसी बीच दो बाइकों पर सवार चार युवकों को पुलिस ने रोका तो वह भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस ने चारों को दबोच लिया जिसके बाद उनके पास से कई मोबाइल बरामद किये गए।

थाना लिसाड़ीगेट पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ने का दावा किया है। बताया जा रहा है यह सभी लिसाड़ीगेट, देहली गेट और कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। पकड़े गए चारों युवक शहर में काफी दिन से राहगीरों से मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पकड़े गए चारों आरोपी बेहद शातिर बताए जा रहे है अब इनसे लिसाड़ीगेट के अलावा देहली गेट व कोतवाली पुलिस भी पूछताछ कर रही है।

सीओ अमित कुमार राय ने बताया कि पूछताछ में चारों युवकों से कई मोबाइल बरामद किए जा चुके है। इनकी गिरफ्तारी के बाद मोबइल लूट की दर्जनों घटनाओं का खुलासा होगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts