HomeCRIME NEWSMeerut News: मुठभेड़ में दो गौकश गिरफ्तार, तीसरा हुआ फरार

Meerut News: मुठभेड़ में दो गौकश गिरफ्तार, तीसरा हुआ फरार

-

  • गौकशी के उपकरण, चोरी की बाइक और तमंचों के साथ कारतूस भी बरामद।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। थाना लोहियानगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए हैं। दोनों बदमाशों के पास से जानवर काटने के उपकरण, अवैध तमंचे कारतूस और बाइक बरामद हुई है।

 

 

चौकी प्रभारी फफूंडा मय पुलिस फोर्स के अल्लीपुर मोड चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बिना नम्बर की प्लेटीना बाइक पर तीन अज्ञात युवक आते दिखाई दिए। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वह तेजी से काली नदी की ओर भाग निकले। इसके बाद जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़े। जबकि तीसरा बदमाश फरार हो गया।

मौके से गोकशी के औजार, अवैध तमंचे और चोरी की बाइक बरामद हुई। घायल बदमाशों की पहचान शाहरूख पुत्र इस्लाम निवासी शौकीन गार्डन, थाना लिसाड़ी गेट और लियाकत पुत्र लालू निवासी पीपली खेड़ा थाना लोहिया नगर के रूप में हुई है। जबकि, तीसरा फरार आरोपी इरफान पुत्र अली जान, निवासी पीपली खेड़ा है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोकशी करने जा रहे थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts