HomeCRIME NEWSMeerut: बंद मकान से डेढ़ लाख की नकदी और गहने चोरी

Meerut: बंद मकान से डेढ़ लाख की नकदी और गहने चोरी

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की शौकत कॉलोनी में चोरी की वारदात सामने आई है। बैंड बाजों के पार्ट्स बनाने वाले सादिक के घर से चोरों ने डेढ़ लाख रुपए की नकदी और जेवरात चुरा लिए।

सादिक मंगलवार शाम को अपने परिवार के साथ भूमियापुल स्थित भाई के यहां एक कार्यक्रम में गए थे। रात करीब 11 बजे जब वे घर लौटे, तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सेफ अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था। चोर नकदी के साथ-साथ सादिक की दो बेटियों की शादी के लिए खरीदे गए सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान भी ले गए।

पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार ने एक पड़ोसी पर चोरी का संदेह जताया है। पुलिस ने जल्द ही वारदात का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts