HomeCRIME NEWSMeerut News: मां को स्कूल छोड़ने गया हाईस्कूल का छात्र लापता, परिवार...

Meerut News: मां को स्कूल छोड़ने गया हाईस्कूल का छात्र लापता, परिवार में मचा कोहराम, सदर थाने पहुंच लगाई गुहार

-

  • परिवार वालों ने सदर थाने पहुंच कर दी तहरीर।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र का रहने वाला एक हाईस्कूल का छात्र सेंट थॉमस स्कूल के पास से संदिग्ध परिस्थितियों लापता हो गया। छात्र की मां सेंट थॉमस स्कूल में फोर्थ क्लास की कर्मचारी है। वह सोमवार को अपनी मां को स्कूल छोड़ने के लिए गया था। तभी वह गायब हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब छात्रा के बारे में जानकारी नहीं मिली तो उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

कमिश्नरी स्थित सर्वेंट क्वार्टर का रहने वाला 17 साल का क्रश कुमार पुत्र मुकेश कुमार हाई स्कूल का छात्र है। क्रश के पिताजी कमिश्नरी में फोर्थ क्लास के कर्मचारी है और क्रश की मां सेंट थॉमस स्कूल में फोर्थ क्लास की कर्मचारी है सुबह 7:00 बजे क्रश अपनी स्कूटी से अपनी मां को स्कूल छोड़ने गया था। तभी वह वहीं से लापता हो गया। क्रश ने लापता होने से कुछ देर पहले अपनी मां पार्वती को फोन मिलाया था लेकिन वह नहीं उठा पाई। उसके बाद पार्वती ने अपने बेटे क्रश को फोन मिलाया तो उसका फोन बंद था। परिवार के लोगों ने क्रश की काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया। इसके बाद परिवार के लोग एसपी सिटी के पास पहुंचे।

एसपी सिटी ने थाना पुलिस को तुरंत कार्यवाही का आदेश दिया। आदेश मिलते ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर क्रश की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित परिवार ने सदर थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts