HomeTrendingआयुर्वेद दिवस पर लगा भव्य स्वास्थ्य शिविर

आयुर्वेद दिवस पर लगा भव्य स्वास्थ्य शिविर

-

130 ग्रामीणों ने उठाया लाभ, योग, दिनचर्या और ऋतुचर्या अपनाने का दिया संदेश


शारदा रिपोर्टर हस्तिनापुर।आयुर्वेद दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत लतीफपुर में आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिविर में कुल 130 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जबकि जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क आयुर्वेदिक औषधियां भी वितरित की गईं।

शिविर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय तारापुर, मेरठ की चिकित्सा अधिकारी एवं आयुवेर्दाचार्य डॉ. मोनिका, एम.डी. (बाल रोग) ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आयुर्वेद को स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और ऋतु के अनुसार जीवनशैली अपनाने पर विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. मोनिका ने कहा कि बच्चों के बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए पौष्टिक भोजन के साथ नियमित दिनचर्या और स्वस्थ आदतों का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने तथा बदलते मौसम के अनुसार उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। वहीं ग्रामीण महिलाओं को भी आयुर्वेद के माध्यम से विभिन्न सामान्य रोगों से बचाव और स्वास्थ्य संरक्षण के सरल एवं व्यावहारिक उपाय बताए।

शिविर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हस्तिनापुर, मेरठ के चिकित्सा अधिकारी डॉ. केतन मंगवाल, एम.डी. (अगद तंत्र) ने योग और आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास, संतुलित आहार और आयुर्वेद में वर्णित दिनचर्या एवं ऋतुचर्या को जीवन में अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा सकता है।

शिविर के दौरान दोनों चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनकी समस्याओं के अनुसार आयुर्वेदिक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया। मरीजों को आवश्यकतानुसार नि:शुल्क आयुर्वेदिक औषधियां भी वितरित की गईं।

आयुर्वेद दिवस पर आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। शिविर के माध्यम से लोगों को केवल बीमारी का उपचार कराने के बजाय रोगों से बचाव, स्वास्थ्य संरक्षण और प्राकृतिक एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने चिकित्सकों द्वारा दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को उपयोगी बताते हुए शिविर की सराहना की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts