HomeEducation Newsमेरठ के वेदांश ने जेईई एडवांस में मेरठ में किया टॉप

मेरठ के वेदांश ने जेईई एडवांस में मेरठ में किया टॉप

-

  •  जेईई एडवांस में 13 वीं आल इंडिया रैंक हासिल की।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गढ़ रोड स्थित कल्याण नगर निवासी वेदांश गर्ग ने जे ई ई एडवांस में आल इंडिया में 13 वीं रैंक लाकर मेरठ में टॉप किया है। वेदांश ने जेईई मेन्स में 35 वीं आल इंडिया रैंक हासिल की थी। मेरठ टॉप करने से खुशी की लहर दौड़ गई।

 

JEE Advanced Result 2025: मेरठ के वेदांश गर्ग की जेईई एडवांस में 13वीं रैंक, लहराया परचम, देखिये वीडियो –

 

सेंट मेरीज एकेडमी में हाईस्कूल की परीक्षा में 495/500 नंबर लाकर जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया था। वेदांश ने इस सफलता से प्रेरित होकर जेईई मेंस की तैयारी की और 99.999 परसेंटाइल पाकर क्रांतिधरा को गौरवान्वित कर दिया। राजस्थान स्थित कोटा के एलन कोचिंग इंस्टीट्यूट में तैयारी कर वेदांश गर्ग ने जब जेईई मेंस में देश भर में 35वीं आल इंडिया रैंकिग हासिल कर जनपद में सर्वोच्च अंक लाने वाला छात्र बन गया था। प्रतिभाशाली और अनुशासन को जिंदगी में महत्व देने वाले इस छात्र ने जब जेईई एडवांस की परीक्षा दी तो उसमें उसकी 13 वीं रैंकिग आई।

 

 

 

कल्याण नगर निवासी शिक्षाविद सुमित गर्ग और कविता गर्ग के बेटे वेदांश गर्ग को शुरु से ही पढ़ाई में बेहद रुचि थी। यही कारण था कि सेंट मेरीज एकेडमी में हाईस्कूल में जब उसने जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। वेदांश ने यहीं से अपने लक्ष्य को अर्जुन की तरह फिक्स किया और जेईई मेंस की तैयारी में जुट गया। वेदांश ने कोटा में एलन कोचिंग इंस्टीटयूट में दाखिला लिया और वहीं पर मां भारती पब्लिक स्कूल से बारहवीं कक्षा 97 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। दरअसल वेदांश का परिवार शिक्षा जगत से जुड़ा हुआ है। इस कारण वेदांश को सबसे ज्यादा प्रेरणा अपने परिवार के चाचा अमित गर्ग, डाक्टर अंकित गर्ग और अदित गर्ग से मिली।

 

 

 

 

वेदांश की दादी शारदा गर्ग और मां कविता गर्ग खुद शिक्षिका रही है। मां कविता ने बेटे के भविष्य के खातिर शिक्षक की नौकरी भी छोड़ दी थी। वेदांश के दादा राम गोपाल गर्ग ने भी बच्चों को हमेशा उच्च शिक्षा के लिये प्रेरित किया है। इस कारण वेदांश ने पढ़ाई के बेहतरीन माहौल का फायदा उठाकर उच्च शिक्षा के लिये खुद को तैयार किया। इसी का परिणाम है कि वेदांश गर्ग ने जेईई एडवांस की बेहद कठिन परीक्षा में 13वीं आल इंडिया रैंकिंग हासिल करने में सफलता हासिल कर ली। सौम्य और शांत लेकिन पढ़ाई में गंभीर वेदांश गर्ग ने सफलता के लिये अपने गुरुजनों, परिवार और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है। वहीं राम गोपाल गर्ग, शारदा गर्ग, अमित गर्ग, कंचन गर्ग, डाक्टर अंकित गर्ग, डाक्टर स्वाति गर्ग, अदित गर्ग और शिल्पी गर्ग ने बधाई दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts