Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: मोहनपुरी में स्मार्ट मीटर पर रोक की खुशी, पार्षद संग...

Meerut News: मोहनपुरी में स्मार्ट मीटर पर रोक की खुशी, पार्षद संग महिलाओं ने बांटी मिठाई

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य पर रोक लगाए जाने के बाद मोहनपुरी क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। इसी को लेकर स्थानीय पार्षद उत्तम सैनी के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्र होकर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

 

 

क्षेत्रवासियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर से बिल ज्यादा आने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। जिसके चलते पिछले दो सप्ताह से महिलाएं और बुजुर्ग इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं, भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने बताया कि जनता की मांग पर ऊर्जा विभाग ने फिलहाल काम रोक दिया है। इस निर्णय की जानकारी मिलते ही मोहनपुरी की गली नंबर-3 में महिलाएं इकट्ठा हो गईं। ढोल-नगाड़ों के साथ महिलाओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और पार्षद का आभार जताया।

स्थानीय निवासी सुनीता देवी ने कहा कि पुराने मीटर से ही बिल सही आता है, स्मार्ट मीटर से परेशानी बढ़ गई थी। वहीं कमला शर्मा ने आरोप लगाया कि बिना सहमति के मीटर बदले जा रहे थे।

पार्षद ने आश्वासन दिया कि जब तक विभाग पूरी पारदर्शिता नहीं दिखाता, मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। इस मौके पर वार्ड के दर्जनों बुजुर्ग और युवा भी मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि यह आम जनता की जीत है और प्रशासन को जनभावना समझनी चाहिए। ऊर्जा निगम के जेई ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्य रोका गया है। आगे की कार्रवाई के लिए जनता से संवाद कर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल मोहनपुरी में एक भी नया स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जाएगा।

खबर फैलते ही आसपास के कॉलोनी वालों ने भी राहत की सांस ली। महिलाओं ने पार्षद के साथ मिलकर ‘जनता एकता जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। करीब एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम में पूरे मोहल्ले में उत्सव जैसा माहौल रहा। पार्षद उत्तम सैनी ने कहा कि वह हर कदम पर क्षेत्र की जनता के साथ खड़े हैं। लोगों ने मिठाई बांटने के बाद एक-दूसरे को बधाई दी और शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम समाप्त किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts