spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ: जयदेवी नगर में देर रात 10 लाख की लूट, मचा हड़कंप

मेरठ: जयदेवी नगर में देर रात 10 लाख की लूट, मचा हड़कंप

-

  • दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नौचंदी के जयदेवीनगर में बुधवार देररात वीर सिंह चस्के वाले के मकान को बदमाशों ने निशाना बनाया। घर में मौजूद दो किशोर को बंधक बनाकर बदमाशों ने नगदी और जेवरात लूट लिया और फरार हो गए। वारदात की जानकारी के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

नौचंदी थाना क्षेत्र के जयदेवीनगर गली नंबर 1 मकान नंबर 15 में सोनू राजपूत का आवास है। सोनू राजपूत और उनके परिवार वीर सिंह चस्के वाले के नाम से मशहूर हैं। फिलहाल उनके परिवार की नौचंदी मेले में बड़ी दुकान चल रही है। परिवार के सभी सदस्य बुधवार रात को यहीं नौचंदी मेले में थे। घर पर सोनू राजपूत के दो बेटे 17 वर्षीय श्याम राजपूत और 15 वर्षीय कृष्णा घर पर अकेले थे। रात को करीब 12:15 बजे के आसपास दो बदमाश सोनू राजपूत के घर पर पहुंचे और डोर बेल बजाई। बदमाशों ने बच्चों को बताया कि उन्हें मेले से सोनू राजपूत ने भेजा है और बैग लेना है। श्याम ने जैसे ही गेट खोला तो बदमाशों ने श्याम और कृष्णा को गन पॉइंट पर बंधक बना लिया।

इसके बाद बदमाशों ने पूरा घर खंगाल डाला। घर के अलमारी में रखे जेवरात और काफी नगदी बदमाशों ने समेटकर बैग में भर ली। करीब 10 लाख के जेवर और नगदी लेकर बदमाश बाइक पर तेजी से फरार हो गए। बदमाशों की सूचना श्याम ने मोबाइल से अपने पिता सोनू राजपूत को दी। इसके बाद परिजन घर पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कहा कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts