Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: युवक के गुम हुए क्रेडिट कार्ड से 12 हजार की शराब...

मेरठ: युवक के गुम हुए क्रेडिट कार्ड से 12 हजार की शराब खरीदी

-


मेरठ। युवक के गुम हुए क्रेडिट कार्ड से किसी ने 12 हजार रुपये से अधिक की शराब खरीद ली। कार्ड बंद कराने के बाद भी 8 हजार से ज्यादा की खरीदारी करने का प्रयास किया गया। पीड़ित ने ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गंगानगर आई-660 निवासी निखिल त्यागी पुत्र सुरेश चंद ने बताया कि वह 10 जनवरी की शाम परतापुर से स्कूटी पर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उसका पर्स कहीं गिर गया। पर्स में 15 सौ रुपये नकद, डेबिट व क्रेडिट कार्ड और अन्य जरूरी कागजात थे। उनके क्रेडिट कार्ड से शॉप्रिक्स मॉल के आसपास की शराब की तीन दुकानों से साढ़े 12 हजार रुपये की शराब खरीदी गई।

कार्ड बंद कराने के बाद भी किसी व्यक्ति ने उनके कार्ड से 8160 रुपये की खरीदारी करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। निखिल ने सभी ट्रांजेक्शन की छायाप्रति पुलिस को सौंपी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts