Homeउत्तर प्रदेशMeerutगाटर जमीन पर गिरा, मजदूर की मौत

गाटर जमीन पर गिरा, मजदूर की मौत

-

  • कुंडा गांव के पास क्रेन की चेन खुलने से हुआ हादसा, कंपनी पर लापरवाही का आरोप

मेरठ। दिल्ली रोड पर सोमवार दोपहर को क्रेन की चेन खुलने से लोहे का गाटर जमीन पर गिरने से जेसीएल इंफ्रा कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारियों ने कंपनी की लापरवाही बताते हुए हंगामा किया। पिछले माह भी कंपनी के ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई थी। परतापुर थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

मूल रूप से मऊ निवासी 35 वर्षीय संजीव यादव उर्फ चंद्रभान पुत्र शिववचन आजकल रिठानी में किराए पर रहता था। वह जेसीएल इंफ्रा कंपनी में वेल्डर था। कुंडा फाटक के पास का कार्य चल रहा है। इसके लिए करीब डेढ़ कुंतल वजन गाटर को ऊपर उठाया जा रहा था। नीचे संजीव यादव वेल्डिंग का काम कर रहा था। अचानक क्रेन की चेन खुलने के कारण गाटर संजीव के ऊपर गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल संजीव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी की लापरवाही से हादसा हुआ है। मशीन में कमी थी। इसके चलते गाटर नीचे गिर गया। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

पत्नी की हो चुकी है मौत बेटी रह गई अकेली

कमर्कचारियों ने बताया कि संजीव की पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। उसकी 13 साल की बेटी है। वो अपने-दादा-दादी के साथ गांव में रहती है। परिजनों को सूचना मिलने पर उनका रो- रोकर बुरा हाल है। कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि दिलवाने की मांग की है। परतापुर थाना प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts