Home CRIME NEWS मेरठ: पति ने पत्नी को पिलाया जहरीला पदार्थ, गर्लफ्रैंड से फोन पर...

मेरठ: पति ने पत्नी को पिलाया जहरीला पदार्थ, गर्लफ्रैंड से फोन पर बात करने से रोकती थी पत्नी

0
  • पति ने पत्नी को पिलाया जहरीला पदार्थ,

  • गर्लफ्रैंड से फोन पर बात करने से रोकती थी पत्नी,

  • पीड़िता को समय पर अस्पताल में कराया गया भर्ती,

  • 5 साल पहले हुई थी शादी।


शारदा न्यूज़, संवाददाता।


मेरठ। दूसरी महिला के अफेयर में पति ने पत्नी को जहरीला पदार्थ पिलाया। बताया जा रहा है पति के ऐक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर में रोड़ा बन रही पत्नी को पति ने अपने हाथों से  जहरीला पदार्थ पिला दिया। हालांकि गनीमत रही कि पीड़िता को समय पर इलाज मिल गया। जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल पीड़ित पत्नी के मायके वालों ने तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल बताया गया कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सुहेल गार्डन 100 फुटा रोड निवासी सलीम पुत्र अब्दुल हमीद रहता है। सलीम नने बताया कि पांच साल पहले उसकी बहन इरम की शादी किदवई नगर गली नंबर दो निवासी दानिश पुत्र अब्दुल रहमान के साथ हुई थी। जीजा दानिश का किसी महिला से अफेयर चल रहा है। वह प्रेमिका के चक्कर में आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता रहता था। 15 दिन पहले बहन ने पति दानिश के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया था। इसके बाद बहन मायके आ गई थी।

वहीं सलीम ने बताया कि तब दानिश ने पंचायत में सबके सामने अपनी गलती मानी और बहन को मायके से वापस ले गया। लेकिन शुक्रवार रात दोबारा जीजा दानिश अपनी गर्लफ्रैंड से मोबाइल पर बात कर रहा था। बहन ने जब उसे बात करते देखा तो विरोध करने लगी। नाराज हो गई। इसी बात पर दानिश आग बबूला हो गया। उसने पहले पत्नी से मारपीट की, इसके बाद पानी में जहर घोलकर पिला दिया।

वहीं पीड़िता के भाई ने बताया कि जहरीला पदार्थ पीने के बाद जब बहन की तबीयत बिगड़ने लगी तो पड़ोसियों ने हमें फोन कर बताया कि तेरी बहन को अचानक कुछ हो गया है। वो बीमार हो गई है। बेहोश है। उसके बाद मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसे बेहोशी की हालत में तुरंत मेडिकल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने पुलिस का मामला होने की बात कहकर उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मेडिकल कालेज पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए।

वहीं थाना प्रभारी संजय वर्मा का कहना है कि पीड़िता के भाई की तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here