Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: एसएसपी ऑफिस पर एक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, मचा हड़कंप,...

मेरठ: एसएसपी ऑफिस पर एक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, मचा हड़कंप, पढ़िए पूरी खबर

-

  • महिला ने पति और ननद के अत्याचारों से परेशान होकर एसएसपी ऑफिस पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा,
  • एसएसपी की गाड़ी के आगे लेटकर किया हंगामा।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ के बहसूमा की रहने वाली एक महिला 510 आर्मी वर्क शॉप में तैनात पति और ननद के अत्याचारों से परेशान होकर एसएसपी ऑफिस पहुंची और एसएसपी ऑफिस पर हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। पीड़ित महिला एसएसपी की कार के आगे लेट गई। जिसके बाद एसएसपी ऑफिस पर तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला को समझाकर शांत कराया। वहीं एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़ित महिला के पति व उसके साथियों पर सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

 

बहसूमा की रहने वाली सोनम का आरोप है कि उसकी शादी कैलाशपुरी के रहने वाले देवेश कुमार से करीब 7 वर्ष पूर्व हुई थी। पीड़ित सोनम ने बताया कि उसका पति देवेश 510 आर्मी वर्कशॉप में नौकरी करता है। महिला ने बताया कि देवेश की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से देवेश के तीन बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि उसकी सौतन का बड़ा बेटा अभिषेक आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और कितनी बार जान से करने का प्रयास भी कर चुका है।

महिला का आरोप है कि जब उसने मामले की शिकायत पति से की तो उसके पति ने अपनी बहन के साथ मिलकर उसे खाने में जहरीला पदार्थ दे दिया था। लेकिन वह बच गई। महिला सोनम का आरोप है कि तभी से पति ने घर का खर्च भी देना बंद कर दिया। आरोप है कि उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। तो आरोपी पति ने कुछ रुपए दिए थे। लेकिन उसके बाद आरोपी पति और नंद पीड़िता पर लगातार अत्याचार कर रहे हैं।

पीड़िता का कहना है कि उसका सौतेला बेटा अभिषेक अपने पिता और बुआ के साथ दो दिन पूर्व उसके घर पहुंचा और जमकर मारपीट करते हुए जान से मारने का प्रयास किया था। आरोप है कि शिकायत के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की। इसी के चलते शुक्रवार को पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंच गई और हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए एसएसपी की गाड़ी के आगे लेट गई। जिसके बाद एसएसपी ऑफिस पर तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाया। एसएसपी रोहित सिंह साजवान के सामने पेश किया।

मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने महिला को आरोपियों पर सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts