Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: कोरोना के बढ़ते खतरे को देख स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी अस्पतालों...

Meerut: कोरोना के बढ़ते खतरे को देख स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी अस्पतालों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

-

  • सीएमओ डॉ अशोक कटारिया ने सभी अस्पतालों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर में कोरोना वायरस के 6 नए मामले मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अलर्ट जारी किया है। ताकि, इस वायरल पर समय रहते काबू पा लिया जाए। सीएमओ डॉ अशोक कटारिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अगर लक्षणों में बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, बहती या भरी हुई नाक, शरीर में दर्द और बहुत कुछ शामिल हैं तो इसे हल्के में नहीं लें। क्योंकि जरा सी लापरवाही गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। सीएमओ का कहना है कि, एंटीवायरल दवाओं के साथ शुरूआती उपचार आपके लक्षणों और गंभीर बीमारी के जोखिम को कम कर सकता है। इसलिए जागरूक रहें और अपना ध्यान रखें ।

दरअसल, शुक्रवार को मेरठ में मिले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि, एक मरीज की हालत खराब होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, जिले में पिछले एक सप्ताह में यह बड़ी वृद्धि देखी गई है। इससे पहले केवल एक केस था। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच का दायरा बढ़ा दिया है। 11 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं, सीएमओ ने बताया कि संक्रमित मरीजों के परिजनों के भी सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें। खांसी, जुकाम या कोरोना जैसे लक्षण होने पर तुरंत जांच कराएं। एहतियात बरतने से कोई समस्या नहीं होगी।

सीएमओ ने बताया कि गर्मी में हीट स्ट्रोक होने पर तुरंत इलाज की व्यवस्था करने के लिए अस्पतालों को दिशानिर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मास्क भी अवश्य पहनें। कहा कि खांसी, जुखाम या बुखार जैसी स्थिति महसूस होने पर तुरंत जांच कराएं। उन्होंने बताया कि 15 आॅक्सीजन प्लांट सक्रिय हैं। इसके अलावा कई अस्पतालों ने भी अपनी अलग व्यवस्था कर रखी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts