HomeCRIME NEWSमेरठ: संदिग्ध हालत में लड़की की मौत, छत से गिरी, ऑनर किलिंग...

मेरठ: संदिग्ध हालत में लड़की की मौत, छत से गिरी, ऑनर किलिंग की आशंका

-


शारदा न्यूज, संवाददाता |


मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। युवती की तीन मंजिला इमारत से गिरकर मौत हुई है। हालांकि पुलिस और मृतका का परिवार युवती की मौत को हादसा बता रहा है। पड़ोसी और दूसरे पक्ष का आरोप है कि परिजनों ने खुद ही युवती को छत से धक्का देकर गिराकर मारा है। युवती की ऑनर किलिंग की है।

 

दरअसल बता दें पूरा मामला मेरठ के परतापुर सेक्टर 4सी की है। यहां हिमानी पुत्री सतीश पवार रहती है। सोमवार को अचानक हिमानी अपने घर की तीनमंजिला की छत से नीचे गिर गई। नीचे गिरने के बाद हिमानी छटपटाती रही और मौत हो गई। परिजन उसका अंतिम संस्कार करने लगे। लेकिन तभी मौके पर सेक्टर 4सी निवासी मनीष पुलिस को लेकर पहुंच गया। मनीष का आरोप है कि वो हिमानी से प्यार करता था। दोनों एक दूसरे के साथ शादी करना चाहते थे। ये बात हिमानी के परिजनों को मंजूर नहीं थी। इसलिए उन्होंने खुद अपनी बेटी को छत से गिराकर मार डाला है।

 

मनीष की शिकायत पर परतापुर थाना पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हिमानी के पिता और बड़ा भाई यूपी पुलिस में हैं। वहीं मृतक हिमानी का छोटा भाई वन विभाग में सरकारी नौकरी में है। परिवार को मनीष का हिमानी से प्रेम मंजूर नहीं था इसलिए उन्ळोंने खुद बेटी को धक्का देकर मार डाला है।

 

वही एसएसपी रोहित सिंह सजवान का कहना है कि परतापुर थाना क्षेत्र में एक युवती की तीन मंजिला मकान की छत से गिरकर मौत हो गई युवती के दोस्त ने 112 पर कॉल करके बताया कि युवती को उसके परिजनों ने ही धक्का दिया है परिजन शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts