spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ: सैन्य क्षेत्र में बिल्डिंग दिखाकर लाखों की ठगी

मेरठ: सैन्य क्षेत्र में बिल्डिंग दिखाकर लाखों की ठगी

-

  • स्क्रेप कारोबारी को सरकारी बंगला दिखाकर ले लिए 23 लाख रुपये।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। ठगों ने स्क्रैप कारोबारी को आर्मी क्षेत्र में बिल्डिंग दिखाकर लाखों रुपए की ठगी कर ली। ठगी का एहसास होने पर उसने रकम लौटाने की बात कही, तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। थाना पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर गुरूवार को पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की।

लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जामिया रेजिडेंसी के रहने वाले अफरोज खान ने बताया कि करीब दो साल पहले उसके दोस्त राजकुमार ने राजस्थान के युवकों के साथ मिलकर उसे कैंट क्षेत्र में एक कोठी दिखाई और उसके मलबे का सौदा एक करोड़ तीन लाख रुपए में कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उसने आरोपियों को 23 लाख रुपए भी दे दिए। लेकिन जब उसे कोठी के बारे में सही जानकारी मिली तो उसे समझ आ गया कि वह ठगा जा चुका है। इसके बाद उसने आरोपियों से अपने रुपए लौटाने की बात कही। जिस पर उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।

पीड़ित ने बताया कि वह लगातार आरोपियों से अपनी रकम की मांग कर रहा है। लेकिन अब वह उसे रुपये लौटाने से साफ इंकार कर रहे हैं। जिससे उसके ऊपर कर्ज भी बढ़ रहा है। क्योंकि उसने यह पैसा कर्ज पर लेकर दिया था।

आरोप है कि इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। लेकिन थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की। वह लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने उसे जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts