HomeCRIME NEWSरोते-रोते महिला पहुंची मेरठ एसएसपी ऑफिस, ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगते...

रोते-रोते महिला पहुंची मेरठ एसएसपी ऑफिस, ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा- मारपीट कर पिस्टल के बल पर किया गंजा

-

  • महिला का आरोप है बंदूक की नोक पर उसके साथ मारपीट की गई और गंजा कर दिया गया।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। टीपी नगर की रहने वाली महिला की शादी 14 साल पहले श्याम नगर के रहने वाले युवक से हुई थी। उसकी तीन बेटियां भी है। महिला का आरोप है कि उसके पति के कितनी महिलाओं से अवैध संबंध है इसी के चलते आरोपी उसे परेशान करता था कुछ दिन पहले आरोपी ने मुजफ्फरनगर के एक बदमाश को बुलाकर पिस्टल के बल पर अपने परिवार वालों के साथ मिलकर गंजा कर दिया। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।

 

 

टीपी नगर के मलियाना की रहने वाली शीबा की शादी 14 साल पहले श्याम नगर के रहने वाले अमीर आजम के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि उसकी 3 बेटियां है अर्शी 14 वर्ष, अरीबा 13 वर्ष, सामिया 11 वर्ष है। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति उसे अन्य महिलाओं से अवैध संबंधों के चलते काफी समय से परेशान कर रहा था। कुछ दिन पहले आरोपी ने मुजफ्फरनगर के एक बदमाश को मेरठ बुलाया और अपने परिवार वालों के साथ उसके साथ मारपीट करते हुए पहले उसे गंजा किया। फिर घर से बाहर निकाल दिया।

पीड़िता का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की थी लेकिन थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने उसे जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts