Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: पांच बच्चो के पिता ने झूठ बोलकर किया चौथा निकाह, पीड़िता...

मेरठ: पांच बच्चो के पिता ने झूठ बोलकर किया चौथा निकाह, पीड़िता पहुंची एसएसपी ऑफिस

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र निवासी एक महिला से दिल्ली निवासी पांच बच्चों के पिता ने झूठ बोलकर चौथा निकाह कर लिया तीसरी पत्नी ने मार पिटाई कर चौथी पत्नी को घर से निकाल दिया। महिला का आरोप के शादी के वक्त भी दोस्तों को रिश्तेदार बताकर लाया था पति। महिला ने पति पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी को शिकायती पत्र सौपा।

 

मेडिकल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने दिल्ली निवासी अपने पति पर चौथी शादी का आरोप लगाते हुए एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है। महिला ने बताया कि उसकी शादी तीन महीने पहले ही दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। बिचौलिये ने बताया था कि युवक की एक बार पहले शादी हुई है और उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से एक बच्चा है।

 

महिला का कहना है कि निकाह के बाद उसे पता चला कि पति अब तक तीन शादी कर चुका है। उसके पांच बच्चे हैं और तीसरी पत्नी, तीसरी पत्नी पति के घर में ही रहती है।

 

महिला का आरोप है कि कुछ दिन बाद पति की तीसरी पत्नी उसका उत्पीड़न करने लगी और अब उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया है महिला ने पति पर धोखाधड़ी से शादी करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने पूरे मामले में थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts