HomeCRIME NEWSMeerut: कारीगर से 50 लाख की ज्वैलरी लूट की वारदात को अंजाम...

Meerut: कारीगर से 50 लाख की ज्वैलरी लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरा गैंग से मुठभेड़

-

  • दो घायल, एक और गिरफ्तार, तीन फरार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। खुद को पुलिसवाला बताकर चैकिंग के दौरान मेरठ सोहराब गेट बस स्टैंड के पास कारीगर से 50 लाख की ज्वैलरी लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरा गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें लुटेरे विश्वजीत सिंह और मोहम्मद पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि, घेराबंदी करके साथी दुर्गेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि, इनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वहीं, घायल बदमाशों के कब्जे से बड़ी मात्रा में ज्वैलरी, दो तमंचे, कारतूस और दो बाइकें बरामद की गई है।

 

 

बता दें मुठभेड़ नौचंदी थाना इलाके के गुर्जर चौक के पास उस वक्त हुई, जब पुलिस चैकिंग कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि, कारीगर से लूट करने वाले बदमाश यहां से निकलने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दी। वहीं, खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जबकि, जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त को सर्राफा बाजार के कारीगर दिलावर चांदपुर से रिपेयरिंग के लिए ज्वेलरी लेकर सोहराब गेट बस स्टैंड उतरे थे। तभी, खुद को पुलिस वाला बताकर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिलावर की चैकिंग की और थाने ले जाने की बात कहकर बाइक पर बैठाने लगे। लेकिन, दिलावर बाइक पर नहीं बैठे। जिसके बाद बदमाशों ने ज्वैलरी से भरा बैग लूट लिया और दिलावर को धक्का देकर भाग निकले। घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts