spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSMeerut: सरूरपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर परिवार पर जानलेवा हमला,...

Meerut: सरूरपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर परिवार पर जानलेवा हमला, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत

-

  • पीड़ित परिवार ने एसएसपी की शिकायत,
  • एसएसपी को शिकायती पत्र देकर दबंगो पर कार्यवाही की मांग की।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर लाठी डंडों सहित पिस्टल की बट से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं थाना पुलिस ने मामले में दबंगों पर कार्यवाही नहीं की, तो पीड़ित परिवार मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा और एसएसपी को शिकायती पत्र देकर दबंगो पर कार्यवाही की मांग की है।

सरूरपुर क्षेत्र के रहने वाले वीरेंद्र पुत्र सुखबीर ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह गांव में खल चोकर की दुकान चलाता है उसने बताया कि गाँव मे एक महीने से सड़क का निर्माण चल रहा है पड़ोस में रहने वाला बिट्टू पुत्र झंडा प्रार्थी के परिवार से रंजिश रखता है। रंजिश के चलते मकान से सड़क का निर्माण ऊंचाई पर करना चाहता है। जिससे पीड़ित का मकान झील में चला जाए। वीरेंद्र ने बताया कि बिट्टू बदमाश किस्म का व्यक्ति है वह करनावल के हिस्ट्रीसीटर उधम सिंह का करीबी है। वीरेंद्र ने बताया कि ठेकेदार शुभम शर्मा बिट्टू के घर आया ओर उसके परिवार के सदस्य को बुलाकर सड़क पर निर्माण कार्य दिखाने लगा। इसी दौरान बिट्टू पुत्र झंडा, मांगे पुत्र झंडा, हार्दिक पुत्र मंगाराम, बलराम पुत्र मांगे राम,कृष्ण पुत्र बिट्टू ,राहुल पुत्र राजकुमार ने परिवार पर लाठी डंडो सहित पिस्टल की बट से हमला बोल दिया।

दबंग के हमले में भगत उर्फ शिवम शक्ति वीरेंद्र प्रियांशु उर्फ दिव्यांश गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां पूरे मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई। लेकिन, थाना पुलिस ने दबंगों पर कार्यवाही नहीं की। इसी के चलते पीड़ित परिवार ने मंगलवार को एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत करते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है। जहां एसएसपी ने जांच के बाद पीड़ित परिवार को कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts