HomeEducation Newsमेरठ: छात्रों को रोजगार के लिए करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

मेरठ: छात्रों को रोजगार के लिए करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

-


शारदा न्यूज, संवाददाता |


मेरठ। विद्यार्थियों को रोजगार सहायता उपलब्ध कराने, सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने एवं कैरियर से संबंधित समस्याओं के निदान करने के उद्देश्य से एक कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केंद्र/ करियर काउंसलिंग सैंटर, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ (उत्तर प्रदेश शासन) के तत्वावधान मे राजनीति विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में किया गया।

दरअसल कार्यशाला की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राजेंद्र कुमार पांडे ने की। मुख्य अतिथि प्रमुख प्रोफेसर एसएसगौरव रहें। उन्होंने कार्यशाला में कहा कि सफलता दृढ़ इच्छा शक्ति एवं आत्मविश्वास का परिणाम है। प्रतिभागियों को समय के अंतर्गत करियर का निर्माण करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को समय का प्रबंधन सुनिश्चित करना चाहिए। जब तक किसी विद्यार्थी को मंजिल प्राप्त न हो जाए उसे सदैव लक्ष्य प्राप्ति को लगे रहना चाहिए क्योंकि संघर्ष से ही सफलता निश्चित होती है। हमेशा जुझारू बने रहना चाहिए।

उन्होंने राजनीति विज्ञान क्षेत्र में रोजगार के अवसर के बारे में भी विस्तार से बताया। करियर काउंसलर ललित कुमार ने सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया एवं विभागीय संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। करियर काउंसलर डॉ. पंकज शर्मा ने कहा कि देश में रोजगार के अवसरों की कोई कमी नही हैं। विद्यार्थी को हमेशा करियर के प्रति जागरूक बने रहना चाहिए तथा समाचार पत्र का नियमित रूप से पढ़ना चाहिए जिससे नवीनतम जानकारी प्राप्त की जा सके।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अगर संपूर्ण समर्पणता के भाव से और लगन के साथ अगर तैयारी करें तो वह किसी भी क्षेत्र में निश्चित ही सफल हो सकते हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति, बुलन्द इरादो से कोई भी कठिन कार्य सहज तरीके से किया जा सकता है। सफल होने के लिए महापुरुषों से भी प्रेणना लेनी चाहिए। इस अवसर पर विभाग के डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथिगण का आभार व्यक्त किया। प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करते हुए कैरियर संबंधी विभिन्न प्रश्न पूंछे जिसके उत्तर काउंसलर सहज तरीके से दिए। उत्तरों से प्रतिभागी संतुष्ट भाव से प्रसन्न नजर आए। कार्यशाला में सभी स्टाफ उपस्थित रहा एवं सहयोग रहा। कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts