Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने जनसंवाद किया

मेरठ: कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने जनसंवाद किया

-

– रामपुर पावटी में सुनीं जनसमस्याएं, समाधान का आश्वासन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित अग्रवाल ने जानी क्षेत्र के रामपुर पावटी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने बागपत रोड बाईपास स्थित क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

 

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उन्होंने विधायक के समक्ष सड़क, जल निकासी और बिजली व्यवस्था जैसी विभिन्न जनहित से जुड़ी समस्याएं रखीं। विधायक अग्रवाल ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं सुगमता से मिलें और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाने और लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा भी दिलाया।

मंडल अध्यक्ष भोपाल प्रजापति, प्रदीप गुर्जर, अरुण पावटी, कुलदीप ठाकुर, दीपक गर्ग सहित कई गणमान्य व्यक्ति और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts